कब्रिस्तान से जावेद का शव से निकलवाया गया
डीएम और एसपी से अनुमति मिलने के बाद रविवार को शहर के बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित कब्रिस्तान से जावेद का शव उपजिलाधिकारी न्यायिक डीके श्रीवास्तव की मौजूदगी में कब्र से निकलवाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि जहरीला पदार्थ खिलाकर जावेद की हत्या करने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए गहरा गया था शक
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जावेद के पास छह बीघा खेत था। जावेद की मौत के बाद भूमि उसकी पत्नी रुचि के नाम दर्ज हो गई। कुछ दिन बाद रुचि ने यह जमीन जावेद की तीनों बहनों सोनी, मोनी और रोली के नाम दर्ज करा दी। जमीन बहनों के नाम दर्ज कराने के बाद रुचि गांव निवासी एक युवक के साथ दिल्ली चली गई। इसी के चलते बहनों को शक हुआ कि उनके भाई जावेद की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि साजिश रचकर उसकी हत्या की गई थी। अब जांच के बाद हकीकत सामने आएगी।