फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क पर निजी बैंक कर्मी का शव, हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
गौरव की फाइल फोटो।  - फोटो : गौरव की फाइल फोटो।
विज्ञापन
फोटो 41::::गौरव की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन


सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जाने वाले रोड पर नायकपुर गांव के समीप शुक्रवार देर एक निजी बैंक कर्मी का शव पड़ा मिला। घटनास्थल से पुलिस को एक बाइक और एक कार भी मिली। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज की है।

गौरव (30) निवासी बेगमपुर थाना कुर्रा जिला मैनपुरी एक निजी बैंक में कर्मचारी था। वह जीवन बीमा का काम करता था। शुक्रवार देर शाम परिजनों से करहल में एक शादी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताता रहा। देर रात उसका शव नायकपुर गांव के पास पड़ा मिला। पुलिस घटना को हादसा मान रही थी, लेकिन परिजनों ने गौरव की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पिता रामगोपाल का आरोप था कि योगेश उर्फ लऊआ निवासी नगला लाले,अजीत उर्फ टंटी निवासी नगला केहरी, रंजीत उर्फ मस्ताना निवासी नगला नाथू और अब्बास अली निवासी मोहम्मदपुर ने साजिश के तहत गौरव को पहले मारा और फिर गाड़ी से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन बड़ी संख्या में एकत्र होकर शव को एंबुलेंस में रखकर सैफई थाने के गेट पर पहुंचे और थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

शनिवार रात सीओ पहुंप सिंह ने परिजनों को समझाकर मृतक के पिता रामगोपाल की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें