प्रिया एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा थी और छात्रावास की तीसरी मंजिल पर कक्ष संख्या 302 में रहती थी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रिया सुबह करीब आठ बजे ओपीडी में ड्यूटी के लिए गई थी। एक बजे वहां से लौटकर आई थी। दो बजे से कक्षाएं चलती हैं। उसमें उसके शामिल न होने पर वार्डन नीलम शाह ने परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस से घटना की जानकारी होने पर छात्र आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में छात्र ट्रामा सेंटर के बाहर जमा हो गए।
छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर वैदपुरा के साथ ही कई थानों का पुलिस पहुंच गया। देर रात ही तीन डॉक्टरों पैनल से छात्रा का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पैरामेडिकल की छात्रा का शव मिला है। उसकी गर्दन पर गहरा घाव है। किसी धारदार हथियार या फिर गोली मारकर हत्या करने की आशंका है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले जा रहे हैं।- संजय कुमार वर्मा, एसएसपी