पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतका के मायके पक्ष के लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूपतिपुरनगला में गुरुवार दोपहर संदिग्ध हालात में नवविवाहिता का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। सुलह की बात न मानने पर ससुराली फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुरनगला निवासी बृजमोहन का विवाह तीन माह पूर्व पाली थाना क्षेत्र के ग्राम भौरापुर निवासी सूरजपाल की पुत्री रंजीता (21) के साथ हुआ था। गुरुवार दोपहर रंजीता का शव घर में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। दोपहर साढ़े तीन बजे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृतका के पिता सूरजपाल को दी। सूरजपाल अपने पुत्र अंकित और बहू के साथ भूपतिपुरनगला पहुंचा।