रास्ते में मिले थे युवक और एक महिला
पिता का कहना है कि एक चरवाहे ने गांव के मुर्गी फर्म के संचालक के पड़ोसी युवक को बालिका का शव पड़े होने की बात बताई थी। लेकिन युवक ने घटना की जानकारी नहीं दी थी। जबकि, वह दुकान से लौट रहा था, तो वह युवक और एक महिला रास्ते में मिले थे।
मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ा
पिता ने मुर्गी फार्म संचालक के घटना में शामिल होने की बात कही है। पिता ने आशंका जताई कि उसकी पुत्री से दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच के बाद मुर्गी फार्म संचालक को पकड़ लिया है। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है।