फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: लापता किसान का झाड़ियों में मिला शव, शरीर को नोच रहे थे...आ रही थी दुर्गंध, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 07 Sep 2023 02:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao Crime: थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिस जगह शव पड़ा मिला है, वह प्लॉटिंग की जमीन है। वहां एक बिल्डर का बोर्ड भी लगा है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत की झाड़ियों में मिला। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस के अनुसार, शव कई दिन पुराना है। एएसपी और सीओ ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है।

विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के जालिमखेड़ा गांव निवासी विमलेश राजपूत (40) चार दिन से घर से लापता थ। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कहीं पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार को उनका शव घर से पांच सौ मीटर दूर खेत की झाड़ियों में पड़ा मिला। शव को कुत्ते नोच रहे थे।
साथ ही, दुर्गंध भी आ रही थी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की बात कही। झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर एसओ और बदरका चौकी इंचार्ज डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की। इसके बाद एसपी शशि शेखर और सीओ माया राय भी पंहुचीं।

विज्ञापन

परिजनों ने किसी पर नहीं जताया है शक
मृतक के छोटे भाई सर्वेश ने बताया कि सोमवार सुबह विमलेश घर से निकले थे। शाम तक न लौटने पर फोन मिलाया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर हम सभी तलाश कर रहे थे, लेकिन गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों ने अभी किसी पर शक नहीं जताया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
पति की मौत से पत्नी निर्मला और बच्चों में प्रिया, पारुल, छुटकी और बेटा लकी बेहाल हैं। विमलेश खेती करने के साथ फैक्टरी में मजदूरी भी करता था। जिस जगह शव पड़ा मिला है, वह प्लॉटिंग की जमीन है। वहां एक बिल्डर का बोर्ड भी लगा है। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें