Kanpur Dehat Crime: सीओ रविकांत गौड़ ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही, कुर्ते की जेब में रुपये और मोबाइल नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है।
कानपुर देहात मे पुखरायां कस्बा के परेहरापुर गांव के रोड किनारे हरिशंकर (58) का शव पड़ा मिला। मृतक के बेटे पिंटू ने बताया कि पिता पल्लेदारी मंडी में करते थे। गुरुवार को मंडी में पल्लेदारी करने आए थे। उनकी जेब में भैंस की बेच के 25 हजार रुपये पड़े थे। शाम तक घर नहीं पहुंचे, तो जानकारी की मोबाइल भी बंद हो गया।
विज्ञापन
मंडी में नहीं मिले, तो यह सोचा कि वह हो सकता है किसी व्यापारी के यहां चले गए होंगे। सुबह जानकारी मिली कि मंडी से परेहरापुर गांव के रास्ते के किनारे उनका शव पड़ा है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सीओ रविकांत गौड़ पुलिस बल के साथ पहुंचे। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही, कुर्ते की जेब में रुपये और मोबाइल नहीं मिला। सीओ ने बताया कि जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट मिलने और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।