औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी निवासी राजा सिंह (38) पुत्र राजेंद्र सिंह चार दिन पहले घर से बिना बताए कहीं चला गया। उसकी परिजन लगातार खोज कर रहे थे। रविवार को ग्रामीणों ने यमुना के किनारे जंगल के बाबुल के पेड़ से साफी से उसका शव लटका देखा। इसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर पुलिस सहित पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक मजदूरी कर अपनी पत्नी उषा सहित दो पुत्री अंजली व स्वाति तथा दो बेटों सतेंद्र और जितेंद्र का पालन पोषण करता था। पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू की है। परिजनों से लापता होने व आत्महत्या का कदम उठाने को लेकर पूछताछ की जा रही है।