फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अंग्रेजी से घबराएं नहीं विद्यार्थी, व्याकरण में मिलते हैं सालिट नंबर

Sun, 28 Jan 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अंग्रेसी से विद्यार्थियों को घबराना नहीं है। इसमें आने वाली व्याकरण में भी सालिट नंबर मिलते हैं। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की 22 फरवरी से परीक्षा शुरू हो रही हैं। अब एक माह से कुछ समय शेष है। ऐसे में विषय विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को बेहतर परीक्षा की तैयारी करने के टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज असेनी में आयोग से चयनित होकर आए प्रधानाचार्य बृजेंद्र कुमार दुबे ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी विषय की तैयारी को लेकर जानकारी दी। बताया कि अंग्रेजी का पेपर 100 नंबर का होता है। पहले सेक्शन में रीडिंग 15 नंबर की होती है। जिसमें 15 अंक निर्धारित हैं। इसमें एक अपठित गद्यांश होगा । जिसमें से चार प्रश्न होंगे । जिनका उत्तर संक्षेप में उसी में से छांटना होगा। सेक्शन बी में राइटिंग 20 नंबर का होगा। जिसमें लेटर, एप्लिकेशन, निबंध, आर्टिकल इत्यादि हल करने होंगे। सेक्सन सी में व्याकरण जिसके 25 अंक निर्धारित हैं, जिसमें पूरे में गणतीय अंक दिए जाते हैं। सेक्सन डी में साहित्य होगा। जिसके 40 अंक निर्धारित हैं। जिसमें पोइट्री व सप्लीमेंट्री रीडर से प्रश्न शार्ट व लघु उत्तरीय होंगे। बताया कि परीक्षार्थियों को सभी सेक्शन काे हल करना अनिवार्य है। जो प्रश्न पहले आएं उसे पहले हल करें। दिमाग पर ज्यादा जोर न दें। शांति से प्रश्न हल करके अंग्रेजी में विशेष योग्यता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें