पुलिस बोली- मामला संदिग्ध है
इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक के पिता रतिराम ने बताया कि उसका बेटा अपनी बहन को उसके ससुराल गढ़ा गांव छोड़कर वापस गांव लौट रहा था। उसकी दुर्घटना में मौत होने की सूचना पर घटना स्थल पहुंचे थे।
सभी पहलुओं पर हो रही है जांच
उन्होंने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। मृतक पत्नी और तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।