फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Mon, 16 May 2022 12:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

जसवंतनगर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सिद्धार्थपूरी मोहल्ले में रहने वाला युवक घर पर अकेला ही था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक रामकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में जसवंतनगर कस्बे के मोहल्ला सिद्धार्थपूरी में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर मे अकेला था। आत्महत्या का सही कारण पता नहीं चल सका है।     

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थपुरी मोहल्ला निवासी रामकुमार उर्फ रामू (32) पुत्र बाबूराम शाक्य रविवार को घर में अकेले था। उसकी मां दिल्ली गई थी, जबकि भाई सुनील कुमार परिवार के साथ बिधूना गया हुआ था। रात को भाई सुनील ने रामकुमार को फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर उसने थोड़ी देर बाद फोन कर जानकारी करने को कहा। 
भाई के अनुसार, जब पड़ोसी रात करीब दस बजे घर देखने गए, तो कमरे की खिड़की से रामकुमार का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर भाई और जसवंतनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें