फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी एक युवक का शव घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हसनापुर गांव निवासी श्याम सिंह (35) बुधवार की रात को अचानक घर से कहीं चला गया। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो उसका शव घर से करीब चार सौ मीटर दूर एक आम के पेड़ में गमछे के सहारे फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। भाई रामू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि जांच में शराब पीने को लेकर घर में कलह होने के बाद युवक के जान देने की बात सामने आ रही है। परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें