अपने सभी रिश्तेदारों के यहां भी फोन करके पता किया तो उसका कहीं पता नहीं चल सका। बालक के साथ किसी अनहोनी की घटना के भय से बालक के पिता मुलायम सिंह ने जसवंतनगर थाना में लापता गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिजनों समेत पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
बदबू लगी, तो परिजनों को बुलाकर देखा
घटना के बाद से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ था। शुक्रवार सुबह ओमजी की मां विमला देवी अपने घर के पीछे जमुना किनारे जंगल मे लापता पुत्र की तलाश में थी। तभी उसे घर से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर जंगल के एक गड्ढे़ से बदबू लगी, तो उसने अपने परिजनों को बुलाकर देखा।
बालक के शरीर से अलग सिर अलग था
गड्ढ़े में कुछ दिखने पर उसने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने पुलिस व ग्रामीणों की सहायता की गड्ढे़ की तलाशी ली, तो लापता बालक का शव गड्ढे से दो टुकड़ों में बरामद किया है। बालक के शरीर से अलग सिर अलग था।
पूरे मामले की जांच की जा रही है
शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बालक के पिता मुलायम सिंह ने बताया कि उनके पुत्र की हत्या कर उसको छुपाने की कोशिश की गई है। सीओ विवेक जावला ने बताया है कि लापता बालक का शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों सबूत मिटाने के लिए गड्ढे में शव को छिपाया गया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।