फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: 12 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आंशका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Apr 2022 04:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा जिले के मटौंध थाना क्षेत्र में एक बच्चे का शव संदिग्ध हाल में मिला है। उसके पिता ने कल शाम को दुकान पर भेजा था। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन
मृतक बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बच्चों के लापता होने के बाद उनकी हत्याओं के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ताजे मामले में मटौंध थाना क्षेत्र में एक बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि 12 वर्षीय संदीप कुशवाहा को कल शाम उसके पिता ने दुकान भेजा था, जिसके बाद से ही बच्चा गायब चल रहा था। आज सुबह उसका शव पानी के गड्ढे में मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, क्योंकि बच्चे के गले में निशान हैं। घटना के बाद से ही पूरे परिवार में मातम का माहौल छाया हुआ है। परिजनों ने जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने के लिए पुलिस से अपील भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें