फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में अधेड़ का मिला शव

Mon, 02 Feb 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौराडांड़ा गांव में मोबाइल फोन टॉवर के कमरे में अधेड़ का शव अंगौछे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गजनेर थाना क्षेत्र के गुजराईं निवासी राजा अवस्थी ने बताया कि उसके बड़े भाई राजू (40) की शादी नहीं हुई थी। गत शनिवार को गौराडांड़ा गांव के मोबाइल टॉवर पर तैनात चौकीदार सीधामऊ निवासी विजय पाल के पास गया था। विजय पाल से उसकी दोस्ती थी।

 वह कभी-कभी चौकीदारी भी करता था। शनिवार की रात विजय पाल उसे टॉवर में छोड़कर घर चला गया था। रविवार को सवेरे उसके लौटने पर राजू का शव कमरे में लटका था।
विज्ञापन


विजय पाल ने ही फोन से परिजनों को सूचना दी। कोतवाल अनिलकुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें