यूपी के बांदा जिले में कतरावल गांव में दो दिन से लापता युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां तालाब के पानी में उतराती चप्पलें देख खोजबीन की गई को युवक का शव मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।