फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: पूर्व विदेश मंत्री के बाग में लटका मिला शव, सड़ी-गली हालत में मिली बॉडी, 15 दिन से लापता था युवक

Thu, 16 Nov 2023 04:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त हो गई है। युवक मानसिक विक्षिप्त बताया गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन और मृतक की फाइल फोटरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के आम के बाग में कई दिन पुराना सड़ा गला शव पेड़ पर लटका मिला। गांव की वृद्ध महिला ने उसके कपड़े देखकर शव की शिनाख्त की। पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल के बाद आत्महत्या का मामला मानते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

युवक 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिलसरी में गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के बाग में शव लटका देखा। यह सुनकर वहां काफी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव कई दिन पुराना होने से सड़ गल गया था।
उससे बुरी तरह बदबू निकल रही थी। युवक चेकदार शर्ट, रंगीन बनियान व काली लोअर पहने था।गांव चिलसरी निवासी वृद्ध महिला भू देवी ने कपड़े व चप्पलें देखकर उसकी शिनाख्त कर ली। उसने बताया कि शव उसके नाती विकास शाक्य (18) पुत्र सर्वेंद्र उर्फ मुकुंदी का है।

विज्ञापन
Trending Videos

मानसिक विक्षिप्त था विकास, कपड़े उसी के हैं
भूदेवी ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले विकास को उन्होंने नहलाकर कपड़े पहनाए थे। यह कपड़े उसी के हैं। विकास मानसिक विक्षिप्त था। अक्सर वह कई दिनों के लिए घर से गायब हो जाता था। इससे कोई ध्यान नहीं दिया। सूचना पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल, एसआई सुनील कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विकास की चार बहनें साधना, उपासना, शालिनी, कीर्ति व 8 वर्षीय छोटा भाई आशू है। शव देखकर विकास की मां नीलम शाक्य व दादी भूदेवी बुरी तरह बिलख रहीं थीं। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त हो गई है। युवक मानसिक विक्षिप्त बताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें