फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पिता ने कहा- गुमसुम रहता था बेटा, हम समझ पाए न उसके मन की बात

Thu, 14 Apr 2022 04:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में युवक की मौत की घटना सामने आई है। बेटे की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो व मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव स्थित खेत में खड़े जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिला। छोटे भाई ने फांसी पर शव लटकता देख परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की।
विज्ञापन


बेला के डमरपुर गांव निवासी रामवीर किसान है। उसने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा सूरज (22) दिल्ली में प्राइवेट काम करता था। वह मार्च माह में होली के समय घर आ गया था, उसके बाद से वह काम पर नहीं गया। घर में रहकर खेत के काम में पिता का हाथ बाटाता था।

बुधवार सुबह वह खेत में गेहूं काटने गया था। गेहूं काटकर वह सुबह करीब दस बजे के बाद घर लौटा। खाना खाने के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। उसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। कुछ देर बाद छोटा बेटा शिवा खेतों की ओर गया तो सूरज का शव जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका देखा। शिवा ने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। परिजन बेटे का शव लटका देख हैरान रह गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर परिजनों से पूछताछ की। पिता के मुताबिक बेटा करीब दो-तीन दिन से गुमसुम रह रहा था। रोते हुए बोले उसके मन की बात हमभी न समझ पाए।

पूछने पर कुछ नहीं बोलता था। बेटे की मौत के बाद से उसकी मां, भाई शिवा, विवेक व बहन सिमरन रो-रोकर कर बेहाल हो गए। बेला थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें