फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भट्ठे पर मिले मजदूर दंपती के शव, शराब के लती पति-पत्नी के नहीं थी कोई संतान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 08 May 2022 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर में ईंट-भट्ठे पर मजदूर दंपती के शव मिले। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित एक ईंट-भट्ठे पर मजदूर दंपती के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों भट्ठे पर ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। शादी के 12 साल बाद भी निसंतान थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। दोनों शराब के भी लती थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय का कहना है कि हो सकता है कि दोनों ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की हो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। खागा कोतवाली क्षेत्र के लौकियापुर गांव निवासी महेश उर्फ दूनी (45) व उसकी पत्नी सिया देवी (40) कई सालों से सुल्तानपुर घोष थाने के पीछे स्थित ईंट-भट्ठे पर पथाई का काम करते थे।

शादी के 12 वर्ष होने के बाद भी संतान नहीं थी। इसलिए पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता था। दोनों भट्ठे में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। शनिवार शाम शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और करीब रात 11 बजे वे झोपड़ी के बाहर बने ईंट के चट्टे पर सो गए।
विज्ञापन


सुबह महिलाएं सिया देवी को बुलाने आईं तो देखा कि वह अर्धनग्न हालत में पड़ी है। उसके बगल में महेश भी पड़ा हुआ है। जवाब न देने पर उन्होंने लोगों को बुलाया तो पता चला कि उनकी मौत हो चुकी है। सूचना पर सुल्तानपुर घोष पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को रिश्तेदारों की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

मुंह से खून निकल रहा था, दो डिब्बे भी मिले
पुलिस ने महेश की झोपड़ी और उसके बाहर जहां वे सोते थे, सभी जगहों की तलाशी कराई। इस दौरान कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं मिला, लेकिन दो प्लास्टिक की डिब्बे जरूर पड़े मिले। इनमें कीटनाशक होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा बिस्तर पर खून के धब्बे थे और दोनों के मुंह और नाक से भी खून निकल रहा था। शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं थे।

पड़ोसियों को भी नहीं लगी भनक
महेश की झोपड़ी के पास ही पड़ोसी पुर्री व उसका परिवार भी रहता था। मृतकों की चीखने-चिल्लाने व छटपटाने तक की आहट किसी को नहीं लगी। पड़ोसियों के मुताबिक पति-पत्नी शराब पीकर अक्सर आपस में झगड़ा किया करते थे। वहीं, सियावती के भाई रामसुमेर का आरोप है कि उसकी बहन व बहनोई को किसी ने मारा है। दोनों में कभी विवाद नहीं होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें