फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई डीसीएम, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरा। औरैया कानपुर नेशनल हाईवे पर मूड़ादेव गांव के पास शुक्रवार देर रात डीसीएम आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक इटावा जिले के रहने वाला था।
विज्ञापन

इटावा के भरथना शिवपुरी निवासी प्रमोद कुमार (50) शुक्रवार रात औरैया से डीसीएम लेकर कानपुर जा रहा था। कानपुर इटावा हाईवे पर मूड़ादेव गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। इससे चालक प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई।
वाहनों के टकराने से हुई आवाज के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिवारीजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें