फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़े से गर्दन काट कर सास के जेवर ले गई बहू, खून से सनी लाश देख गांव में मच गया हड़कंप 

Wed, 06 Mar 2019 07:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महिला की हत्या के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़
विज्ञापन
इटावा के सैफई थाने के भागीपुरा गांव में मंगलवार शाम को बहू ने फावड़े से सास की गर्दन काटकर गहने अपने घर में छुपा लिए। पुलिस ने बहू को हिरासत में लेकर गहने और हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा बरामद कर लिया। भागीपुरा गांव में रहने वाले मजदूर राजबहादुर के तीन बेटों में दो दिल्ली में काम करते हैं।
विज्ञापन


मंझले बेटे की पत्नी की सास सत्यवती से नहीं बनती थी। इसकी वजह से ससुर राजबहादुर ने मझले बेेटे छोटेलाल और उसकी पत्नी सरिता को शादी के मात्र 14 माह बाद ही अलग कर दिया था। वह गांव में मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालता था। चार दिन पहले राजबहादुर अपने बेटों से मिलने के लिए दिल्ली चले गए थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम सत्यवती अपने घर पर अकेली थी तभी उसकी बहू सरिता पहुंची।
विज्ञापन

एक झटके में फावड़े से उड़ा दी सास की गर्दन

वहां पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तैश में आकर सरिता ने घर में रखे फावड़े से सास की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने सास के जेवर उठाए और उन्हें छुपाकर अपने घर में रख लिया। इसके बाद उसने खुद ही ग्रामीणों को सास के लहूलुहान शव के घर के अंदर पड़े होने की सूचना दी।

हत्या की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सैफई चंद्र देव यादव, सीओ सैफई मस्सा सिंह के अलावा एसपी ग्रामीण रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। छानबीन के दौरान लोगों ने बताया कि उन लोगों ने सरिता के अलावा घर के आसपास किसी को नहीं देखा था।

इसपर पुलिस को उस पर शक हुआ और पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ में सास के जेवर व अन्य सामान पुलिस ने बहू से बरामद कर लिया। एसपी सिटी राम बदन सिंह ने बताया कि सास का का अपनी बहू से विवाद होता रहता था। बहू सरिता अपनी सास के जेवर हड़पना चाहती थी। इसी कारण से उसने सास की हत्या की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें