फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग गेट के एंगल से टकराया ट्रक, बिजली लाइन में हुआ धमाका, टला बड़ा हादसा

Wed, 06 Mar 2019 12:42 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
जैतपुर-कुलपहाड़ रेलवे क्रासिंग गेट पर लगे एंगल में तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रक ने टक्कर मार दी। एंगल के टूटकर रेलवे की बिजली लाइन में गिरने से तेज धमाके और स्पार्किंग के साथ लाइन फाल्ट हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। कर्मचारियों की टीम लाइन को दुरुस्त कर कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से टैक्स चोरी का माल उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है। ओवरलोड वाहन छतरपुर नौगांव बाया मुढ़ारी कुलपहाड़ होकर निकलते हैं। रात में ट्रकों की भारी आवाजाही होती है। सोमवार की रात छतरपुर से मक्का का दाना लादकर ओवरलोड ट्रक सोनीपत जा रहा था। रात करीब डेढ़ बजे ट्रक मुढारी कुलपहाड़ सड़क पर रेलवे के गेट नंबर 414 से गुजर रहा था। तभी बेकाबू ट्रक गेट के एंगल से जा टकराया।
विज्ञापन

जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी

इससे एंगल बिजली की ओवरहेड लाइन पर गिर गया। जिससे तेज धमाके के साथ चिंगारी निकलने लगी। लाइन के फाल्ट होने की सूचना गेटमैन ने कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन मास्टर दीपक कुमार को दी।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर झांसी कंट्रोलर ने ओएचई विभाग महोबा व जीआरपी को जानकारी दी।

जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। हादसे के समय बांदा से झांसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन कुलपहाड़ स्टेशन पर खड़ी थी। चिंगारी उठने से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं ओएचई विभाग विद्युत लाइन को दुरुस्त करने में जुट गया है। जीआरपी पुलिस ने ट्रक चालक विक्रम निवासी हरियाणा को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें