फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएसपीएल : रेडविंग्स और होम फर्निश ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में शनिवार को हुए पहले मैच में रेडविंग्स ने एएमसी अवेंजर्स को तीन विकेट से और दूसरे मैच में होम फर्निश टीम ने वी राइजिंग को आठ विकेट से हराया।
विज्ञापन

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर हुए मैच में एएमसी अवेंजर्स ने 21.5 ओवर में 153 रन बनाए। टीम से कुलदीप व उमाशंकर ने 26-26, अनिकेत ने 23 और डॉ. अभिषेक ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में वेद तिवारी ने चार, यश पांडेय ने तीन व अंकुल तिवारी ने एक विकेट लिया। वहीं रेडविंग्स ने 21.2 ओवर में सात विकेट पर 154 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मो. फरहान ने 36, शिवम शर्मा ने 27, मोहिब अंसारी ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में कुलदीप ने चार, डॉ. अभिषेक ने दो और डॉ. मानस शुक्ला ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच वेद तिवारी को चुना गया।
गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में वी राइजिंग की पूरी टीम 20.3 ओवर में 88 रन पर सिमट गई। टीम से टीकम सिंह ने 24 व आसिफ ने 13 रन बनाए तो गेंदबाजी में मो. शाकिब ने चार, मो. तल्हा और अमन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं होम फर्निश टीम ने छह ओवर में दो विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीता। टीम से मो. आकिब ने 59 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अनवर अली ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच मो. आकिब को चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें