फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेन वारियर्स ने आखिरी गेंद पर जीता मैच

Wed, 24 Feb 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोष कुमार के आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत डेन वारियर्स ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। डेन रायल चैलेंजिंग को छह विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही वारियर्स ने सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मैच में नदीम रजा के शानदार प्रदर्शन (8 रन देकर 4 विकेट) से डेन सुपरकिंग्स ने डेन रॉयल को 39 रन से हराया।

अमर उजाला और डेन अंबे केबल नेटवर्क की ओर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित डेन प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी-20 प्रतियोगिता में मंगलवार को पहला मुकाबला डेन वारियर्स और रायल चैलेंजिंग के बीच खेला गया। डेन वारियर्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजिंग को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

रॉयल चैलेंजिंग ने पंकज के 38 रन, रोहित के 26 और अलमास के 25 रन की मदद से पांच विकेट पर 136 रन बनाए। डेन वारियर्स की टीम ने उबैद खान के 41 रन और संतोष कुमार के तेज 31 रन की मदद से आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। संतोष मैन ऑफ दि मैच चुने गए।
विज्ञापन


दूसरे मैच में डेन सुपरकिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल मल्होत्रा के 54 रन और नदीम रजा के 19 रन की मदद से 167 रन बनाए। जवाब में डेन रॉयल की टीम नदीम और राहुल मल्होत्रा की गेंदबाजी के आगे 128 रन पर आलआउट हो गई। नदीम मैच आफ दि मैच चुने गए।

इस दौरान एडिशनल कमिश्नर वाणिज्यकर अरुण कुमार सिंह, जेल अधीक्षक विजय विक्रम, संजीव दीक्षित, हिमांशु तिवारी, रमन अरोड़ा, हरजीत, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, देवर्षि दुबे आदि लोग मौजूद रहे।

जीटीबी रेड ब्लास्टर ने सीएचपीएल को हराया
हॉस्पिटल प्रीमियर लीग (एचपीएल) टी-20 में मंगलवार को जीटीबी रेड ब्लास्टर ने सीएचपीएल को 24 रन से हराया। कमला क्लब मैदान में खेले गए मुकाबले में जीटीबी रेड ब्लास्टर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए। संदीप ने 38 रन, डॉ. अंबर ने 29 और डाॅ. बृजेश ने 13 रन बनाए।

सीएचपीएल के लिए डॉ. उज्जवल निगम और भरत ने तीन-तीन और वरुण ने दो विकेट लिए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएचपीएल 126 रन ही बना सकी। सचिन मल्होत्रा ने 16 रन देकर दो विकेट और डॉ. बृजेश यादव ने 11 रन देकर दो विकेट चटकाए।

संजय की गेंदबाजी से यूपीएसआईडीसी जीता
कानपुर। संजय यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कानपुर केडीएमए क्रिकेट लीग में यूपीएसआईडीसी ने नगर निगम को छह विकेट से हरा दिया। अन्य मैचों में फ्रैंड्स र्स्पोटिंग, नेशनल यूथ, फील्डगन ने जीत हासिल की । पालिका टर्फ में खेले गए मुकाबले में नगर निगम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

टीम ने 27 ओवर में 160 रन बनाए। यूपीएसआईडीसी के संजय ने नगर निगम के पांच खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में यूपीएसआईडी ने रिजवान खान 53 रन, अजय सिंह 42 रन और संजय यादव के 22 रन की मदद से चार विकेट पर 26 ओवर में 165 रन बनाकर मैच जीत लिया।

उधर, चित्रा डिग्री कालेज मैदान में खेले गए मुकाबले में फ्रैंड्स र्स्पोटिंग ने अक्षदीप शुक्ला 69 और अनुराग अग्निहोत्री के 60 रन की मदद से 38 ओवर में 228 रन बनाए। जवाब में स्पोर्ट्स यूनियन की टीम 133 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें