फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक शो बीच में छोड़कर जाने से मना करने पर डांसर ने किया ‘कारनामा’

Tue, 11 Jul 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
जादू का शो बीच से छोड़कर जाने से मना करने पर डांसर ने कुछ ऐसा कर दिया कि चारों ओर सनसनी फैल गई। लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला यूपी के बांदा जिले का है।  
विज्ञापन


कानपुर के नौबस्ता इलाके की काजल (21) पुत्री रामजी गुप्ता बांदा के रामलीला मैदान (महेश्वरी देवी रोड) में चल रहे मैजिक शो में डांसर थी। रविवार की शाम मैजीशियन की डांट सुनने के बाद उसने जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर शो में काम करने वाले लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से कानपुर भेज दिया गया।

जादूगर गोगा के सहायक गोलू ने बताया कि काजल बीच में शो छोड़कर वापस अपने घर जाना चाहती थी। शो की तैयारी में काफी लागत लगने की वजह से स्टाफ ने उसे रोकना चाहा। दूसरी महिला कर्मचारी की व्यवस्था होने तक उसे शो में साथ देने को कहा। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने घटना कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें