फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से दादा नगर पुल वन-वे

Thu, 28 Jan 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाम से निजात दिलाने के लिए दादा नगर पुल पर एक फरवरी से वन-वे व्यवस्था लागू की जा रही है। विजय नगर से दादा नगर की ओर जाने वाले वाहन पुल के नीचे से जाएंगे, जबकि विजय नगर की ओर आने वाले वाहन पुल से होकर गुजरेंगे।
विज्ञापन


प्रयोग के तौर पर यह व्यवस्था 15 दिनों के लिए लागू की जा रही है। सकारात्मक परिणाम सामने आए तो यह व्यवस्था आगे बढ़ा दी जाएगी। वाहन उल्टा सीधा न घुसें, इसके लिए दादा नगर पुल खत्म होते ही डिवाइडर भी बनाया जाएगा।

बुधवार को डीएम कौशलराज शर्मा, एसपी सर्वानंद सिंह यादव, नगर आयुक्त देवेंद्र सिंह कुशवाहा समेत कई अफसरों ने जाम की वजहों को देखने के बाद यह निर्देश जारी किया है। इसके अलावा अन्य चौराहों की भी व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है।
विज्ञापन


विजय नगर से हटेगी फल मार्केट
डीएम ने विजय नगर चौराहे पर लगने वाली फल मार्केट को भी हटाने के  निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त से कहा कि यहां का अतिक्रमण पूरी तरह से    साफ करा दें। जाम नहीं लगना चाहिए। विजय नगर चौराहे की सड़क को भी बनवाने को कहा।

जरीब चौकी क्रॉसिंग रोड होगी चौड़ी
जरीब चौकी क्रॉसिंग रोड को और चौड़ा किया जाएगा। फजलगंज की ओर आते समय बाएं हाथ पर बनी दीवार को तोड़ा जाएगा। इससे जाम से निजात मिलेगी।

बस स्टाप के बाहर नहीं खड़ीं होंगी बसें
झकरकटी बस स्टाप पहुंचे डीएम ने एआरएम राजेश सिंह को निर्देश दिए कि कोई भी बस सड़क पर नहीं खड़ी होनी चाहिए। इसके अलावा सड़कों पर लगी दुकानों को हटवाया गया और दोबारा अतिक्रमण न करने की  हिदायत भी दी।

टाटमिल चौराहे से हटेगा अतिक्रमण
डीएम ने घंटाघर की ओर से आते समय टाटमिल चौराहे से मुड़ते ही बाएं हाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने को कहा। इसके अलावा चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया जाएगा और पेड़ों को भी काटा जाएगा।

रॉकेट चौराहे पर बनेगा डिवाइडर
रॉकेट चौराहे पर ओवरब्रिज उतरते ही डिवाइडर बनाया जाएगा। इससे पुल से उतरकर लोग मुड़ नहीं सकेंगे। कैंटोनमेंट बोर्ड से बात कर गोल चौराहा बनाया जाएगा। इसके अलावा एयरफोर्स हॉस्पिटल की तरफ जाने वाले रास्ते को चौड़ा किया जाएगा।  वहां पर लगा पोल हटवाया जाएगा। इससे मरे कंपनी पुल पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें