फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा के घर डकैतों का तांडव, बेटे को मारी गोली, पत्नी को रॉड से पीटा

Sun, 06 Aug 2017 02:38 PM IST
टीम डिजिटल,अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर ज‌िले में शन‌िवार रात एक दरोगा के घर कयामत की रात बनकर आई। यहां एक दरोगा के घर में डकैतों ने ऐसा आंतक मचाया क‌ि जानकर मन स‌िहर उठे। शन‌िवार देर रात को जब दरोगा का पर‌िवार गहरी नींद में सोया था तब डकैत दबे पांव घर में दाख‌िल हुए और उसके बाद खेला खूनी खेल...
विज्ञापन


 

फतेहपुर में घर में डकैती - फोटो : अमर उजाल
फतेहपुर के बाकरगंज चौंकी क्षेत्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब भिटौरा रोड पर शनिवार देर रात एक दरोगा के घर दो डकैतों ने जमकर लूटपाट की। विरोध करने पर बेटे को गोली मारी और पत्नी को लोहे की रॉड से लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बदमाश करीब 900000 रुपए के जेवर लेकर भाग निकले। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

 

दरौगा के घर में डकैती - फोटो : अमर उजाल

भिटौरा रोड निवासी विश्राम सिंह मेरठ जिले में लॉकअप इंचार्ज के पद पर तैनात हैं। इन दिनों पैरालिसिस अटैक के चलते 3 महीने से मेडिकल लीव पर है। परिजनों ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग लगभग 3:00 बजे दो बदमाश गेट का ताला तोड़कर भीतर घुस आए। छत पर तीन रिश्तेदार सो रहे थे। बदमाशों ने पति पत्नी व बच्चे के साथ सो रहे विश्राम के कमरे में कुंडी लगा दी। कुंडली बाहर से ना बंद होने की वजह से बीच में ही फस कर रह गई।

 
विज्ञापन

कमरे में ब‌िखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाल
दूसरे कमरे में बदमाश लाकर तोड़ने लगे खटपट की आवाज सुनकर दरोगा की पत्नी मुन्नी देवी कुंडी खोल कर बाहर निकली। बदमाशों ने लोहे की रॉड मारकर घायल कर दिया। मां की चीख सुनकर बेटा अनिकेश बाहर आया उसने एक बदमाश को पकड़ कर पटक दिया।

इसी बीच दूसरे ने तमंचे से सीने में गोली मार दी। फायरिंग सुनकर लोग जाग गए। इधर बदमाश तब तक समेटे हुए करीब 900000 रुपए लेकर चंपत हो गए। कोतवाल एसके सिंह का कहना है कि फॉरेंसिक टीम से छानबीन कराई जा रही है। जल्दी कोई न कोई सुराग हाथ लगेगा। बदमाश लोहे का साबर, पेचकस, चप्पल छोड़ गए हैं। इससे पहले बदमाशों ने एक और जगह वारदात करने की कोशिश की । यदि उसी समय 100 नंबर को सूचना दे दी गई होती तो यह वारदात ना हो पाती। मां बेटे को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें