ट्रक ने महिला को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने ट्रक में लगाई आग
- फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के शहर कोतवाली में रविवार सवेरे एक महिला को ट्रक ने रौंद दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख वहां मौजूद भीड़ भड़क उठी और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते...
गुस्साई भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले
- फोटो : ANI
भीड़ उग्र हो गई। चालक को पकड़ कर खूब पीटा। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पास ही मौजूद कालूकुआं चौकी में भीषण पथराव भी किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस को बलपूर्वक वहां से भीड़ को खदेड़ना पड़ा। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ। बताया जा रहा है कि चालक अब पुलिस की गिरफ्त में है और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
कालू कुआं चौकी में भीड़ ने किया भीषण पथराव
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक बांदा शहर के कालूकुआं मोहल्ला की यह घटना रविवार सवेरे छह बजे की है। महिला मंदिर में पूजा करने जा रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे रौंद डाला।
चूंकी घटनास्थल पर भीड़ को खड़ा नहीं रहने दिया गया इसलिए मामले की जानकारी जुटाने में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल, महिला की पहचान के बारे में जानाकारी नहीं मिल पाई है।