फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीनों के घेरे में डकैतों का गैंगः एनकाउंटर में लवलेश मारा गया, बबली कोल के पैर में लगी गोली

Fri, 25 Aug 2017 08:58 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में डकैतों और पुलिस के बीच पुलिस मुठभेड़
विज्ञापन
चित्रकूट के इनामी डकैत बबली कोल के गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान फायरिंग बारिश की वजह से थमी जरूर है लेकिन तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है। किसी भी वख्त दोबारा फायरिंग शुरू हो सकती है। दोनों तरफ से चल रही मुठभेड़ में एसओ बहिलपुरवा के विरेंद्र त्रिपाठी के बायें पैर में गोली लगी है साथ ही एक सिपाही के भी गोली लगी है तो वहीं दस्यु बबली कोल के भी पैर में गोली लगने की सूचना है। बीहड़ के अंदर की पुख़्ता सूत्रों के मुताबिक़ डकैत जमुना बबली को टांगे टांगे इधर-उधर दौड़ रहा है जबकि गैंग में अन्य सदस्य पुलिस से मोर्चा सम्भाले हुए है।
विज्ञापन


दस्यु दलों का ख़ात्मा काफ़ी हद तक साफ़ होता दिखाई पड़ रहा है। उधर मध्य प्रदेश पुलिस ने भी अपनी सीमा से ताबड़तोड़ फ़ायरिंग शुरू कर दी है। पुख़्ता सूत्रों की मानें तो डकैत लवलेश पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया है जिसकी लाश फ़िलहाल अभी गैंग के ही पास है। बाकी डकैत चारों तरफ से संगीनों के घेरे में हैं। मौके पर भारी फोर्स घात लगाए बैठी है। शाम ढलने से पहले डकैत बबली कोल का पूरा ज़ख़ीरा बीहड़ में दफ़न होता साफ़ दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें