गाजियाबाद में डी-फार्मा कर रही फर्रुखाबाद की एक छात्रा को कोरोना जैसे लक्षणों के चलते आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। फिजीशियन के न आने से उसका इलाज शुरू नहीं हो सका है, हालांकि डॉक्टर ने ड्रिप शुरू कर दी है। फिजीशियन से शीघ्र ही जांच कराई जाएगी।
कमालगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा गाजियाबाद में डी-फार्मा कर रही है। उसके पिता दिल्ली के एक सांसद के यहां काम करते हैं। होली से दो दिन पहले उसे जुकाम, बुखार, खांसी की शिकायत हुई। वह त्योहार करने अपने गांव चली आई। यहां इलाज कराया, मगर कुछ फायदा नहीं हुई।