डी-टू गैंग के सरगना अतीक पहलवान की आगरा सेंट्रल जेल में मौत हो गई। उसकी मौत की पुष्टि आगरा के जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने की। शनिवार को अतीक के शव का पोस्टमार्टम होगा। अनवरगंज के कुली बाजार के रहने वाले अतीक को साल 2007 में पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।
तब उस पर दो लाख का इनाम घोषित था। उसके डी-टू गैंग की कभी शहर में तूती बोलती थी। अतीक ने इस गैंग की नींव अपने पांच भाइयों रफीक, शफीक, बिल्लू, बाले और अफजाल के साथ मिलकर रखी थी जो भाड़े पर हत्याएं, वसूली, जमीनों को खाली कराता था। धीरे-धीरे गैंग का सदस्य और दायरा भी बढ़ता गया।