कन्नौज के छिबरामऊ में मंडी निरीक्षक के आवास विकास स्थित दो मंजिला मकान में रविवार दोपहर बाद हुए भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के मकानों के भी शीशे चटक गए। दीवारों में दरारें आ गईं। मंडी निरीक्षक की पत्नी-बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
2 of 5
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
एक किशोरी तो धमाका सुनकर ही बेहोश हो गई। पीजीआई लखनऊ ले जाए जाने पर एक किशोरी की मौत हो गई। डीएम, एसपी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। विस्फोट के कारण स्पष्ट न होने पर लखनऊ से एटीएस व बीडीएस को बुलाया गया है। आम तौर पर शांत रहने वाली आवास विकास कालोनी में दोपहर बाद विस्फोट हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
विस्फोट के बाद मची अफरातफरी
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की आवाज दहले लोग घरों से बाहर आ गए। मंडी कुछ ही देर में मंडी निरीक्षक के मकान के बाहर भीड़ जुट गई। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मकान के दोनों लिंटर दीवारों से कई फीट ऊपर उठकर नीचे गिर गए थे। आंगन में पड़े जाल की सरिया टूटकर इधर-उधर बिखर गईं।
4 of 5
मकान के चीथड़े उड़ गए
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य दरवाजा मकान से लगभग सौ फीट दूर जाकर गिरा। मकान के आगे और पीछे की दोनों दीवारों के परखचे उड़ गए। मकान में मौजूद मंडी निरीक्षक सुरेश चौहान की पत्नी रीता देवी, पुत्र अंकुर, पुत्रवधू सोनम, पुत्री आकांक्षा, किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार व इनकी 16 वर्षीय पुत्री आस्था, ओछा जनपद मैनपुरी निवासी मृदुल व इनकी पत्नी काजोल गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने सभी घायलों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने रीता, अंकुर, सोनम, आकांक्षा, आशा, आस्था की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां आस्था ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर शाम डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद, एएसपी विनोद कुमार, फोरेंसिक टीम सहित मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सिलिंडर फटना बताया, हालांकि स्थिति स्पष्ट न होने और विस्फोट से उड़े मकान की हालत देख एटीएस व बीडीएस टीम को लखनऊ से बुलाया गया है।