फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर कांड: डीएनए सैंपल लेने के बाद आरोपी को भेजा जेल, हैलट में दुष्कर्म पीड़िता की हालत नाजुक

Sun, 15 Dec 2019 09:12 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
1 of 6
दुष्कर्म पीड़िता के गांव में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के बाद जलाई गई युवती की हालत नाजुक है। उसका कानपुर हैलट में इलाज हो रहा है। पुलिस ने रविवार की दोपहर आरोपी चाचा का डीएनए सैंपल लेकर जेल भेजा। घर में पीड़िता की भाभी और शादीशुदा बहन को छोड़कर बाकी सभी लोग हैलट में हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
पीड़िता के गांव पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य - फोटो : अमर उजाला
गांव में शाम को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंचीं। उन्होंने परिवार और गांव के लोगों से हकीकत जानने की कोशिश की। फिलहाल गांव पुलिस छावनी बना हुआ है। गांव में शनिवार सुबह लगभग दस बजे 18 साल की युवती को दुष्कर्म के बाद केरोसिन डालकर जला दिया गया था। आरोप रिश्ते में चाचा पर है।
 
विज्ञापन

3 of 6
गांव में पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी चाचा के खिलाफ घर में घुुसकर दुष्कर्म और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। जिला अस्पताल से रेफर होकर कानपुर हैलट गई युवती का इलाज वहां हो रहा है। हालांकि हालत अभी भी नाजुक है। उसका छोटा आपरेशन भी हुआ है।

 

4 of 6
पीड़िता के गांव में छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
इधर, गांव में पुलिस की धमाचौकड़ी के बीच ग्रामीण सहमे-सहमे हैं। इस मुद्दे पर कोई भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पीड़िता की शादीशुदा बहन और युवती की भाभी घर पर मिलीं। बताया सभी लोग हैलट में ही हैं। बता दें कि पुलिस ने आरोपी का डीएनए सैंपल जिला अस्पताल में सुरक्षित कराया।

 
विज्ञापन

5 of 6
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
शरीर पर उसके चोट के निशान देखे गए। एसएसआई आरके यादव ने आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया। शाम को दिल्ली से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य कमलेश गौतम पीड़िता के गांव पहुंची। पीड़िता के परिजनों और ग्रामीणों के बयान लिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद युवती को जिंदा जलाया - फोटो : अमर उजाला
मामले की प्रमुख सचिव और डीजीपी कार्यालय से सीधे जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से घटना के बारे में पूछताछ की जाती रही है। एएसपी चक्रेश मिश्रा और सीओ बिंदकी अभिषेक तिवारी कानपुर हैलट भेजे गए हैं। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि युवती की हालत गंभीर बनी है। आरोपी को जेल भेजकर मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें