फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ढाबे में आग लगने से सिलेंडर फटा, वीडियो बना रहे युवक पर गिरे टुकड़े...मौत, बुजुर्ग समेत दो घायल

Sun, 07 Apr 2024 11:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आग से ढाबे में रखा गैस सिलेंडर फटने से छिटक कर वीडियो बना रहे युवकों पर गिरा। इस हादसे में वीडियो बना रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बुजुर्ग समेत दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आग लगने से नदीहा रोड पर जली पड़ी दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा कस्बे के नदीहा रोड पर शनिवार की शाम फूस व पॉलिथीन से बने एक ढाबे में आग लग गई। आग की लपटों ने पास ही स्थित दूसरी दुकान को भी चपेट में ले लिया। इसी बीच सड़क पर कुछ दूर कई युवक मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे।

विज्ञापन

तभी ढाबे में रखा गैस सिलेंडर फटने से छिटककर वीडियो बना रहे लोगों पर जा गिरा। इस हादसे में वीडियो बना रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नदीहा रोड पर पुलिया के पास स्थित जीतू बहेलिया के ढाबे में शनिवार शाम लगभग साढ़े चार बजे एकाएक आग लग गई।

Trending Videos

आग की लपटों को देख वहां मौजूद ग्राहकों में भगदड़ मच गई। इसी बीच आग की लपटों ने पास में राहुल गुप्ता की चाय-समोसा की दुकान को भी चपेट में ले लिया। राहुल व उनकी दुकान पर मौजूद ग्राहकों ने भाग कर जान बचाई। इसी बीच लगभग सौ मीटर दूर कई युवक मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे, तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

वीडियो बना रहे युवकों पर गिरे थे टुकड़े
इसी बीच ढाबे में रखा गैस सिलेंडर फटने से छिटक कर वीडियो बना रहे युवकों पर गिरा। इस हादसे में वीडियो बना रहे उत्तरीपुरा के शांति नगर निवासी सुरेश राठौर के पुत्र निखिल (20) की मौके पर ही मौत हो गई। नदीहा रोड निवासी चेतराम का पुत्र अमन (18) और बुजुर्ग तुलई कठेरिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को कानपुर हैलट रेफर किया
घटना के बाद दोनों दुकानदार मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर बिल्हौर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी भेजा। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की सूचना पर मिलने पर बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा सोनकर, चीफ फायर अफसर दीपक शर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त अजय कुमार व ग्राम प्रधान अभिजीत सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें