फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: साइक्लोथॉन में दिखा जोश-उत्साह का संगम, कैंसर के प्रति किया जागरूक, साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश

Mon, 08 Mar 2021 12:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
साइक्लोथॉन 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने और लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार सुबह सैकड़ों कानपुरवासी उत्साह से साइकिलों से ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचे। क्या छोटे, क्या बड़े-बुजुर्ग और युवतियां सभी जोश में थे और कैंसर को हराने के लिए मुट्ठियां बांध रहे थे। कमिश्नर डॉ. राजशेखर भी साइकिल से पहुंच गए तो उत्साह दोगुना हो गया। उन्होंने सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन


मौका था अमर उजाला व रीजेंसी हेल्थकेयर की ओर से आयोजित साइक्लोथॉन 2021 का। रविवार को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. राजशेखर, विशिष्ट अतिथि डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, जिलाधिकारी आलोक तिवारी, सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पहले आओ-पहले पाओ के तहत टी-शर्ट, कैप लोगों को दी गई। रैली ग्रीनपार्क से जेल चौराहा, बड़ा चौराहा, हडर्ड चौराहा होते हुए ग्रीनपार्क के गेट नंबर दस पर समाप्त हुई। रैली के आगे स्क्वॉड 19 एडवेंचर टूर के सदस्य अपनी रेसिंग बाइक से चलकर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक कर रहे थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट व कैंसर स्क्रीनिंग कराने के लिए कूपन भी दिए गए। इस मौके पर रीजेंसी हेल्थकेयर की एसोसिएट डायरेक्टर विजय लक्ष्मी, सेंटर हेड आबिद, मार्केटिंग हेड अजय मोहंती, संतोष गुप्ता, विजडम वुड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर हर्ष त्रिपाठी, शाम्भवी त्रिपाठी, ओम नारायण त्रिपाठी, बिग एफएम की आरजे शाइना, आरजे विश्वनाथ, रजत आदित्य दीक्षित आदि मौजूद रहे।

साइकिल चलाने से स्वस्थ रहता शरीर
मंडलायुक्त ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि साइकिल चलाने से हमारा शरीर स्वस्थ व निरोगी रहता है। डीआईजी ने कहा कि फिट रहने के लिए साइक्लिंग बहुत जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि हमें अपने शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना कुछ देर के लिए व्यायाम जरूर करना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है।

इन्होंने भी लिया हिस्सा
कानपुर ओलंपिक एसोसिएशन, लव यू कानपुर, यूथ विलर्स, गौरवांजलि, जेड, फीटा, कानपुर राइडर्स क्लब, बीएनआई कानपुर, प्रेम फाउंडेशन एक कदम मानवता की ओर, पार्श्वनाथ चैरिटेबल सेंटर, पहल सेवा संस्थान, सर्व हित विकास संस्थान के सदस्यों ने भी रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर को एक नई ऊर्जा मिलती है। ऐसे कार्यक्रमों में आने से हम लोगों को और उत्साह मिलता है। - गुरुषा त्रिपाठी, दबौली

साइकिल रैली में शामिल होकर काफी खुशी मिली है। साइकिल चलाना अच्छी एक्सरसाइज है। रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर कई बीमारियों से लड़ सकता है। - मुस्कान कटियार, परमट

ऐसी रैली में आने का मौका बहुत कम मिलता है। इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने में अच्छा लगता है। मैं चार साल की उम्र से साइकिल चला रहा हूं। - आयुष राजपूत, परमट
विज्ञापन

साइकिल हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इससे हमें काम करने की सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए बहुत अच्छा है। - गजेंद्र मिश्रा, श्यामनगर

शरीर को मजबूती देने के लिए साइकिल चलाना बहुत जरूरी है। साइकिल चलाने से पर्यावरण के साथ-साथ हमारे शरीर को भी काफी लाभ मिलेगा। शरीर को ऊर्जावान बनाने के लिए साइकिल जरूर चलाएं। - अनुराग श्रीवास्तव, बर्रा-2

- बदलती दिनचर्या और असंतुलित खानपान से लोग तमाम बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप फिट रहें। साइक्लोथॉन में शहरवासियों ने जिस उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, वह बताता है कि वे अपनी सेहत को लेकर कितने फिक्रमंद हैं। - आबिद, सेंटर हेड रीजेंसी हेल्थकेयर

- कैंसर जैसी घातक बीमारी अब हर उम्र के लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। इसके प्रति जागरूकता के लिए निकाली गई रैली में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बना। साइक्लोथॉन के जरिये हम हर शहरी तक अपना संदेश पहुंचाने में कामयाब रहे। - अजय मोहंती, मार्केटिंग हेड रीजेंसी हेल्थकेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें