एटीएम से छेड़छाड़ कर ऐसे लगाते हैं बैंकों को चूना
सीओ के मुताबिक ये लोग एचएएल में काम करने वाले गरीब मजदूरों को तीन हजार रुपये देकर उनका एटीएम कार्ड, खाते की पासबुक व चेकबुक ले लेते हैं। इन खातों में खुद पैसा जमा कराते हैं। फिर एटीएम पहुंचकर रुपये निकालने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाते हैं। जैसे ही नोट शटर पर आते हैं, उन्हें पकड़कर कैंसल का बटन दबा देते हैं। इससे रुपये तो हाथ में आ जाते हैं, लेकिन ट्रांजेक्शन कैंसल हो जाता है। इसके बाद बैंकों में आवेदन कर उतने ही रुपये वापस डलवा लेते हैं। सीओ के मुताबिक ये लोग इस तरीके से अब तक बैंकों को करोड़ों रुपे का चूना लगा चुके हैं।
लग्जरी कारों व कई फ्लैट के हैं मालिक
स्वाट टीम प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि कपिल के पास एक पजेरो सहित दो लग्जरी कारें हैं। एक एनआरआई सिटी व दो नवाबगंज में फ्लैट हैं। ये फ्लैट कपिल व मैथ्यू के नाम से हैं।