फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर क्राइम: कानपुर पुलिस कमिश्नर का ट्विटर अकाउंट हैक, 30 सेकेंड में 150 ट्वीट

Sat, 05 Feb 2022 02:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक कई ट्वीट होने लगे। अधिकांश ट्वीट में ‘ऑसम’ लिखा था। यह देख अधिकारियों को गड़बड़ी की आशंका हुई। अकांउट चेक किया गया तो उसमें डीपी भी बदली नजर आई।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर के ट्विटर अकाउंट को शुक्रवार शाम शातिर साइबर अपराधी ने हैक कर लिया। करीब 30 सेकेंड में उसने 150 से अधिक  फर्जी ट्वीट कर दिए, तब अफसरों के कान खड़े हुए। एक घंटे की मशक्कत के बाद साइबर सेल ने ट्विटर अकाउंट को रिकवर किया।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक के बाद एक  कई ट्वीट होने लगे। अधिकांश ट्वीट में ‘ऑसम’ लिखा था। यह देख अधिकारियों को गड़बड़ी की आशंका हुई। अकांउट चेक किया गया तो उसमें डीपी भी बदली नजर आई।

हैकर ने पुलिस के लोगो की डीपी हटाकर किसी हॉलीवुड फिल्म के चरित्र की फोटो लगा दी थी। साइबर सेल ने काफी मशक्कत के बाद अकाउंट रिकवर किया। इसके बाद डीपी बदलकर फिर से पुलिस का लोगो लगाया गया।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा के अनुसार मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। वहीं, इस दौरान पुलिस का ही अकाउंट हैक कर लेने को लेकर लोगों ने पुलिस की खूब खिंचाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें