फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक तरफा प्यार में खुद की काटी गर्दन

Sun, 21 Feb 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा पुलिस ने एक शोहदे को दबोचा तो उसने चाकू से अपनी काट ली। उसका इलाज कराने के बाद पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। गोपाल नगर निवासी इंद्रेश कुमार का वॉटर प्यूरीफायर का व्यापार है। जरौली फेज वन की युवती उसके यहां नौकरी करती थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इंद्रेश की छेड़खानी से आजिज युवती ने नौकरी छोड़ दी। शनिवार देर शाम इंद्रेश उसका बकाया वेतन देने के बहाने घर पहुंचा और जबरन साथ ले जाने लगा। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंचे सिपाहियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू से गर्दन काट ली। एसओ तुलसीराम पांडे ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल
नौबस्ता में धर्म बदलकर दोस्ती और फिर शादी के लिए महिला पर दबाव बनाने वाले फतेहपुर चौडगरा निवासी अलीरजा को पुलिस ने जेल भेज दिया। एसओ राजदेव प्रजापति के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें