फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शहर की 74 मेडिकल स्टोर को कोडीन सिरप देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, आरोपी पर था 25 हजार का इनाम
- कोडीनयुक्त 55671 कफ सीरप व 1.20 लाख एल्प्राजोलम टैबलेट खरीदने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
कानपुर। शहर के 74 मेडिकल स्टोर को कोडीनयुक्त कफ सिरप और अन्य प्रतिबंधित दवाएं देने के आरोपी सुमित केसरवानी को क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 25 हजार का इनाम था। पुलिस जांच में सामने आया है कि बालाजी मेडिकल स्टोर संचालक देव नगर निवासी सुमित केसरवानी ने लखनऊ की इदिका लैब साइसेंज से काेडीनयुकत कफ सिरप खरीदे थे। काफी सिरप और नशीली दवाएं विनोद अग्रवाल की फर्म से ली गईं थी।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कोडीन युक्त कफ सिरप और कई नशीली दवाओं की बिक्री करने के आरोप में कलक्टरगंज, चकेरी, रायपुरवा, फीलखाना क्षेत्र में एफआईआर हुई थीं, जिसमे विनोद अग्रवाल की तलाश सबसे ज्यादा हो रही थी। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसके साथ रायपुरवा थाने में हुई प्राथमिकी के आरोपी सुमित केसरवानी को भी ढूंढा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कोडीनयुक्त सिरप के भंडारण के मामले में औषधि निरीक्षक द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को रायपुरवाल के देवनगर स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर में छापेमारी की गई थी। औषधि की बिक्री ड्रग्स एंड कास्टमेटिक एक्ट के प्राविधानों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध अभिलेख, बिना स्टाक रजिस्टर व बिना डाक्टर के पर्चे के कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने बिलिंग और लेनदेन में हेरफेर कर अवैध तरीके से कोडीनयुक्त 55671 कफ सीरप और 1.20 लाख एल्प्राजोलम टैबलेट खरीदे थे। इनमे 2100 बोतलें और 10800 टैबलेट औषधि विभाग ने जब्त कर दिए था।एफआईआर के बाद क्राइम ब्रांच मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया। उस पर किदवई नगर और रायपुरवा में दो एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें