फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: नहीं मिले शावक, हिंसक तेंदुए ने बढ़ाई चिंता, 15 किमी के दायरे में वन विभाग करा रहा पेट्रोलिंग

Sat, 07 Nov 2020 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में पाठा के जंगल से सटे मप्र के परसमनिया धनिया वनबीट में दो शावक समेत तेंदुआ की मौजूदगी से मानिकपुर के रानीपुर वन्यजीव विहार क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ी है। जब तेंदुआ बस्ती में घुसकर हिंसक हुआ तो सतना वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन


उसे मुकुुंदपुर के जंगल में छोड़ा गया है। अभी भी इस क्षेत्र में गायब दो शावक नहीं मिले हैं, आशंका है कि फिर तेंदुआ या बाघिन इधर आएगी। शाम से ही गांव की बस्ती से बाहर जाने से रोक लगाई गई है।

वन्यजीव विहार रानीपुर मानिकपुर के प्रमुख जीडी मिश्रा व क्षेत्राधिकारी त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि इस क्षेत्र के 15 किमी के दायरे में आने वाले गांव की बस्ती में संदेश भेजा गया हेै कि शाम के बाद कोई बाहर न जाए खासकर जंगल की ओर न जाए।
विज्ञापन


छह वनकर्मी लगातार वन क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। अभी तो तेंदुआ या बाघिन समेत शावकों का इस क्षेत्र में मूवमेंट नहीं हो रहा है, इसके बावजूद नियमित सावधानी बरती जा रही है।

धनिया मप्र वनबीट से लेकर मानिकपुर के  जंगल की सीमा तक वन विभाग की टीम ने ट्रैप कैमरे लगवाए हैं, जिससे जानवरों के मूवमेंट की जानकारी हो सके। सतना डीएफओ राजेश राय व मझगवां एसडीओ जीआर सिंह ने बताया कि कैमरे लगवाकर शावकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें