फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू के छात्र अभिषेक ने क्रॉस कंट्री में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महर्षि दयानंद विवि रोहतक में हुई अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता 2025-26 में सीएसजेएमयू के छात्र अभिषेक ने 10 किलोमीटर रेस 28 मिनट 42 सेकंड में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। यह पहला अवसर है जब सीएसजेएमयू के छात्र ने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विवि का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
विज्ञापन



यह जानकारी एथलेटिक्स कोच राहुल दीक्षित ने दी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अभिषेक को बधाई देते हुए उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, क्रीड़ा सचिव डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रभाकर पांडेय, सहायक आचार्य डॉ. अभिषेक मिश्रा, डॉ. सौरभ तिवारी, डॉ. आशीष कुमार कटियार सहित अन्य शिक्षकों और कोच ने भी अभिषेक को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें