कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग प्रतिभाओं को नई पहचान दे रहा है। विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव के अनुसार विवि में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, 50 मीटर स्विमिंग पूल, क्रिकेट ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, बास्केटबॉल कोर्ट, हैंडबॉल कोर्ट, बॉक्सिंग हॉल, मल्टीपर्पज हॉल, जिम्नेजियम और आर्चरी रेंज जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं हैं।
छात्रों को प्रशिक्षकों की देखरेख में तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस और प्रतियोगिता की तैयारी कराई जाती है। विवि की टीम ने 2025–26 की नॉर्थ जोन खो-खो पुरुष चैंपियनशिप और अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। 2024–25 के नॉर्थ जोन टूर्नामेंट में भी टीम ने पहला स्थान पाया। विवि की फुटबॉल टीम ने सेंट्रल जोन टूर्नामेंट 2024–25 में प्रथम स्थान पाया।
क्रिकेट में विवि के खिलाड़ियों का चयन अंडर-19 भारतीय टीम, विजय ट्रॉफी में हुआ है। इसके अलावा एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, बैडमिंटन, शतरंज, टेनिस और आर्चरी जैसे खेलों में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा।