फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : अप्रैल से प्रवेश शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में नए सत्र में प्रवेश की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकतर कोर्स में छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। अप्रैल से ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। विवि की एकेडमिक काउंसिल की बैठक में इस बार नए 32 पाठ्यक्रमों को अनुमति मिली है।
विज्ञापन

सीएसजेएमयू की एकेडमिक परिषद की अनुमति के बाद से प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस बार 32 नए पाठ्यक्रमों के अलावा कुछ कोर्स में सीटें भी बढ़ाई गईं हैं। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि अप्रैल में ही प्रवेश की तैयारी की जा रही है। कई ऐसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं, जिनकी पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों को बाहर जाना पड़ रहा था। कई पाठ्यक्रमों पर मेरिट तो कई पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे।
बीटेक-केमिकल इंजीनियरिंग (90), बीटेक-सीएस (180), बीटेक-ईसी (90), बीटेक-मैकेनिकल (90), बीटेक-मटेरियल साइंस (60), बीसीए (360), बीबीए (480), एमसीए (120), बीकॉम (ऑनर्स) (240), एमएससी-लाइफ साइंस (80), एमएससी-बायोटेक्नोलॉजी (80), बीएससी-बायोटेक्नोलॉजी (240), बीएससी-बायोलॉजिकल साइंस (50), बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (120), बीएससी-मेडिकल लेबोjsVh टेक्नोलॉजी (120), बीपीईएस (90), बैचलर इन मेडिकल रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन

विवि और इससे संबद्ध डिग्री कॉलेजों में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं 22 अप्रैल से शुरू होंगी। यह फैसला शुक्रवार को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में लिया गया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि परीक्षा पैटर्न बहुविकल्पीय होगा। ओएमआर शीट पर छात्रों को परीक्षा देनी होगी। तीन पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा अवधि 1:30 घंटे की होगी। सम सेमेस्टर के आंतरिक, प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा के लिए पोर्टल 15 अप्रैल को खोला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें