फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट्री का सवाल, लिखी हनुमान चालीसा: वायरल हो रही है छात्र की कॉपी, कई छात्रों ने लिखीं मनगढ़ंत कहानियां

Sun, 28 Aug 2022 12:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सीएसजेएमयू में रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में सवाल था कि व्हाई हीलियम नियोन गैस लेजर इज प्रेफरेबल दैन द रूबी लेजर। परीक्षार्थी ने इसके उत्तर लिखा कि हीलियम नीऑन गैस लेजर इज प्रेफरेबल टू द रूबी लेजर बीकॉज अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता, असवर दीन जानकी माता...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के रसायन विज्ञान की परीक्षा में आए एक सवाल के उत्तर में छात्र ने हनुमान चालीसा लिख दी है। इस कॉपी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। विवि के परिणाम में ढेरों गड़बड़ियां सामने आ रही हैं।

विज्ञापन

छात्रों ने नंबरों के कम आने, उपस्थित होने के बावजूद अनुपस्थित होने, मार्कशीट में अंक न चढ़ने की शिकायतें की है। इन्हीं शिकायतों के बीच बीएससी के छात्र की कॉपी वायरल हो रही है। इस कॉपी में एक प्रश्न के उत्तर में छात्र ने लिखा हीलियम नियोन गैस लेजर इज प्रेफरेबल टू द रूबी लेजर बीकॉज अष्टसिद्धि नव निधि के दाता, असवर दीन जानकी माता...।
इसके अलावा उसने अंग्रेजी में पूरी हनुमान चालीसा भी लिख दी है। विवि के शिक्षकों का कहना है कि छात्र जब ऐसा करेंगे, तो उनको पूरे अंक कहां से मिलेंगे। विवि के सूत्रों का कहना है कि यह तो कॉपी का नमूना है। कई प्रश्नों के उत्तर में छात्र मनगढ़ंत कहानियां लिख देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा है कि जिन छात्रों ने कम अंक आने की शिकायत की है, वे गूगल फार्म भरकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होगा। विवि प्रशासन द्वारा पूरा ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें