फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saraf's missing son case: अपहरण में बदला गया गुमशुदगी का केस, सामान पार करने वाले युवक गिरफ्तार

Sat, 27 Aug 2022 11:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

ब्रम्ह नगर में रहने वाले सराफ का इकलौता बेटा अटल घाट से लापता हो गया था। गंगा किनारे से रितिक का लोअर और साइकिल बरामद हुई थी।  पुलिस ने अपहरण में केस तरमीम किया। बता दें कि तीन युवकों को घटना छिपाने और सामान चोरी करने के लिए जेल भेजे गए है।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सराफ के बेटे रितिक सिंह के लापता होने के मामले में पुलिस ने शनिवार को गुमशुदगी का केस अपहरण की धारा में बदल दिया। अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ घाट से रितिक का मोबाइल व अन्य सामान पार करने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

चोरी के केस में उनको पुलिस ने आरोपी बनाया है। वारदात में किसी भी तरह की भूमिका सामने नहीं आई है। गहनता से छानबीन जारी है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच ने भी शुरू कर दी है। रितिक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
ब्रह्मनगर निवासी रितिक सिंह बीते मंगलवार को सुबह साइकिल से टहलने निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। पुलिस ने जब गुमशुदगी की धारा में केस दर्ज कर जांच की थी तो सामने आया था कि रितिक अटल घाट के भीतर गया था लेकिन बाहर नहीं निकला।

विज्ञापन

घाट से ही उसकी साइकिल व लोअर बरामद किया था। दो दिन पहले पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया था। उनके पास से रितिक का मोबाइल, टीशर्ट, जूते आदि बरामद किए थे। एसीपी सीसामऊ निशंक शर्मा ने बताया कि गुमशुदगी के केस को अपहरण की धारा में तरमीम कर दिया गया है।

बता दें कि पुलिस कह तहकीकात जारी है। चूंकि तीन युवकों रमजान, रजत कश्यप व भिखारी कश्यप ने रितिक का सामान चोरी किया था। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

डूबने का ही दावा कर रहे युवक
पुलिस ने तीनों युवकों से कई घंटों की पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह हर सुबह घाट पर जाते हैं। पास में ही रहते हैं। उस दिन भी वह वहां घूम रहे थे।

उनका कहना है कि उस दिन अचानक से नजर पड़ी तो देखा कि एक शख्स डूब रहा था। उसका एक हाथ पानी के ऊपर दिखाई दिया। दावा है कि उन्होंने उसको गमछा डालकर बचाने का भी प्रयास किया था लेकिन नहीं बचा सका था।
विज्ञापन

इसलिए युवकों पर हुई कार्रवाई
एसीपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी। रितिक का मोबाइल, ईयरफोन आदि भी चोरी कर ले गए। उनके पास से चोरी की गई चीजें बरामद भी हुईं। इसी आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें