अंतरमहाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को अंतरमहाविद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित हुई। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में विश्वविद्यालय कैंपस चैंपियन बना।
पुरुष वर्ग में शिवपाल सिंह महाविद्यालय जसवंतनगर उपविजेता और जनता महाविद्यालय अजीतमल तृतीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में महिला महाविद्यालय कानपुर उपविजेता और जनता महाविद्यालय अजीतमल तृतीय स्थान पर रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रो. सुधांशु पांड्या और विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने फीता काटकर किया।
इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध 11 महाविद्यालयों के कुल 165 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। समापन पर डॉ. सोहिल रजा, डॉ. निमिषा सिंह कुशवाहा, डॉ. श्रवण कुमार यादव, डॉ. प्रभाकर पांडेय ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया। इस दौरान अभिषेक मिश्रा, शुभम हजारिया व अश्विनी मिश्रा सहित कई शिक्षक-प्रशिक्षक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में भक्तरस में झूमते लोग। प्रवक्ता
कार्यक्रम में भक्तरस में झूमते लोग। प्रवक्ता
कार्यक्रम में भक्तरस में झूमते लोग। प्रवक्ता