कानपुर। खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन कानपुर नगर की ओर से सीनियर बालक व बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को हुए। इसमें सीनियर बालक वर्ग में सीएसजेएमयू और जूनियर बालक वर्ग में चिंटल्स स्कूल ने ट्रॉफी जीती। सीनियर बालक वर्ग फाइनल में सीएसजेएमयू ने सीवी रमन की टीम को 36-12 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
विज्ञापन
जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल ने वीरेंद्र स्वरूप स्कूल को 18-3 से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल रतनलालनगर ने सीएसजेएमयू कैंपस को 24-18 से शिकस्त दी। जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में चिंटल्स स्कूल कल्याणपुर की टीम ने केवि कैंट को 18-9 से हराया। इस अवसर पर संघ के सचिव अश्वनी मिश्रा, कोषाध्यक्ष सत्यम सिंह चौहान, संयुक्त सचिव क्षमा सिंह राही, हर्ष सक्सेना और शिवानी मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।