फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसजेएमयू : होटल मैनेजमेंट की दो वर्षीय मास्टर्स डिग्री के लिए प्रवेश शुरू

विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सीएसजेएमयू
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी, टूरिज्म एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं के बाद छात्र होटल मैनेजमेंट के दो वर्षीय मास्टर्स डिग्री के साथ चार वर्षीय बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 18 माह के डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस, डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फ्रंट ऑफिस व डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी कोर्स भी संचालित होते हैं।

सभी कोर्स में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। विवि में संचालित हो रहे पाठ्यक्रम में मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 20, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 90 और सभी डिप्लोमा कोर्सेज में 40-40 सीटें हैं।
विज्ञापन


मास्टर्स होटल मैनेजमेंट कोर्स की फीस 50000 रुपये प्रति वर्ष एवं बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी की फीस 56000 प्रति वर्ष है। डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन एवं डिप्लोमा इन बेकरी एंड कन्फेक्शनरी की फीस 36000, डिप्लोमा फ्रंट ऑफिस एवं डिप्लोमा फूड एंड बेवरेज सर्विस की फीस 32000 रुपये प्रति वर्ष है।

स्कूल के निदेशक सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि अब तक विवि के छात्रों को ओबेरॉय होटल, मैरियट, बीकानेरवाला, डोमिनोज, हयात, लैंडमार्क होटल, प्रिसटीन होटल सहित कई अन्य जगहों पर प्लेसमेंट मिल चुका है।

इस कोर्स को करने के बाद होटल मैनेजर, फ्रंट डेस्क मैनेजर, इवेंट मैनेजर, शेफ या फूड एंड बेवरेज मैनेजर जैसे विभिन्न पदों पर काम कर सकते हैं। इसके अलावा क्रूज, खाद्य उत्पादन, होटल चेन, रेस्तरां, एयरलाइंस, यात्रा और पर्यटन आदि क्षेत्रों में काम के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें