फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी देश भर के होनहार दाखिले के लिए इस विश्वविद्यालय के चक्कर लगाते थे, आज ढूंढें नहीं मिल रहे छात्र

Sat, 01 Jun 2019 12:20 PM IST
प्रशांत कुमार एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
63 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र ढूंढें नहीं मिल रहे - फोटो : गूगल
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर, व इससे संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित 63 पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्र ढूंढें नहीं मिल रहे हैं। उम्मीद से बेहद कम आवेदन आने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।
विज्ञापन


अब छात्र-छात्राएं 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की पूर्व निर्धारित तिथि भी रद्द कर दी गई है। नई तिथियों का फिलहाल एलान नहीं हुआ है। विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में एलएलबी, एलएलएम, बीबीए, बीसीए, मास्टर ऑफ सोशल वर्क, हेल्थ साइंसेज, बीएफए, एमएफए, होटल मैनेजमेंट सहित कुल 63 विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं।

इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 12 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 22 हजार से अधिक सीटों के लिए अभी तक महज 15 हजार के करीब आवेदन आए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन चाहता है कि आवेदन की संख्या थोड़ी सम्मानजनक स्थिति में पहुंच जाए। इसलिए पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई से 31 मई की गई और अब इसे 16 जून तक बढ़ा दिया गया है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए कुछ और ही तर्क दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने दिया ये तर्क

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों सर्वर में गड़बड़ी चलते बड़ी संख्या में छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा कुछ छात्रों को जानकारी का भी अभाव था। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए अंतिम तिथि बढ़ाई गई है।

विश्वविद्यालय में कुछ ही ऐसे कोर्स हैं जिनमें आवेदन की संख्या काफी अच्छी है। इसमें डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा) शामिल है। विश्वविद्यालय में इसके लिए कुल 60 सीटें निर्धारित हैं लेकिन आवेदन की संख्या 1100 तक पहुंच गई है।

ये संख्या और अधिक बढ़ने के आसार हैं क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की अंतिम तिथि को 16 दिन और अधिक बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक अब सरकार ने सभी मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए लाइसेंस जरूरी कर दिया है। इसलिए अचानक डीफार्मा का क्रेज बढ़ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें