फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसए को मिल सकता है दो कॉलेजों का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि को प्रदेश बजट में दो कॉलेजों का तोहफा मिल सकता है। सीएसए की ओर से कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और कॉलेज ऑफ एग्रोफॉरेस्ट्री की मांग की गई है। ये दोनों कोर्स काफी डिमांड में है। बजट में पास होते ही तैयारी शुरू होगी। संभवत: 2025-26 के सत्र में दाखिले शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

विवि में अभी उद्यान विभाग का संचालन किया जाता है। हार्टिकल्चर के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। इसमें फ्लोकल्चर, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, मसाले, फूड प्रोडक्शन सहित अन्य की पढ़ाई की जाती है। वहीं, एग्रोफॉरेस्ट्री में खेती के साथ अन्य कौन सी फसलों को उगाया जा सकता है, वानिकी की पढ़ाई होती है। अभी तक सीएसए में यह विभाग के रूप में संचालित है। कॉलेज बनने से इसका स्वरूप बढ़ेगा।
कुलपति प्रो. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि संस्थान की ओर से कॉलेज की मांग की गई है। उम्मीद है बजट में यह मांग पूरी होगी। कॉलेज बनने से छात्र संख्या तो बढ़ेगी, नए क्षेत्रों पर रिसर्च होगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती चरण में यूजी में कम से कम 50 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। नई नियुक्तियां होंगी। प्रो. सिंह ने कहा कि इस सत्र से शुरू करने की तैयारी है। शासन से वार्ता कर गेस्ट फैकल्टी के साथ कोर्स को शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें